फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dirty water coming from the tap

नल से आ रहा गंदा पानी

Sat, 14 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 14 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dirty water coming from the tap
नल से आ रहा गंदा पानी
 नगर पंचायत के फत्तनपुरा मोहल्ले में मटमैला-गंदा पानी की आपूर्ति हो रही है। जल निगम की ओर से की जा रही जलापूर्ति से बदबू आती है। मुहल्लेवासियों ने नगर पंचायत और जल निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।   जल निगम की  ओर से फत्तनपुरा मोहल्ले को जलापूर्ति की जाती है। यहां जलापूर्ति  दोस्तपुरा स्थित नलकूप से की जाती है। जलापूर्ति कस्बे की आबादी  के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। मुहल्ले में आबादी के अनुरूप  हैंडपंप भी नहीं लगवाए गए हैं।
विज्ञापन


  लोगों को एक बाल्टी पानी के  लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों की मानें तो जल निगम की ओर से  प्रदूषित पानी की आपूर्ति किए जाने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। इस संबंध में मोहल्ले  के बृजलाल सिंह, रविप्रकाश मिश्र, मुन्ना गुप्ता,अनवार अहमद का कहना है कि पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। मुहल्ले के लोगो का दिन के समय में अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में ही निकल जा रहा  है।
विज्ञापन


 लोग काफी परेशान हैं। इसी क्रम में  यहां के किशन, आनंद, आदित्य बरनवाल, पवन सिंह, हेमंत मिश्रा, इकलाख का कहना है की जल  निगम व नगर पंचायत प्रशासन की उदासीन कार्यप्रणाली से हम लोग तंग आ  चुके हैं। पानी के लिए शिकायत करने के बाद भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। कहा की समस्या का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग  आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत नगर अध्यक्ष हेलाल अहमद का  कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। शीघ्र ही मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed