{"_id":"6887c2981afe05865802b967","slug":"digital-libraries-will-be-built-in-104-gram-panchayats-with-rs-416-crore-survey-begins-mau-news-c-295-1-mau1002-131448-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 4.16 करोड़ से 104 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 4.16 करोड़ से 104 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, सर्वे शुरू
विज्ञापन
मऊ। जिले की 104 ग्राम पंचायतों में जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना होगी। एक लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च होंगे। इस हिसाब से 4.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण बच्चों को तकनीकी शिक्षा व सूचना के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में भी सहूलियत मिलेगी। जिले में 645 ग्राम पंचायतें हैं, परदहां ब्लॉक के कहिनौर सहित कुछ अन्य ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, जिसे पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुसार अब सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करना है। पहले चरण में 104 पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए अनुमति मिली है।
ग्रामीण छात्रों के लिए सूचना, संचार और तकनीक की सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें हाई स्पीड इंटरनेट, कैमरा, स्मार्ट एलईडी टीवी व तीव्र गति से काम करने वाले कंप्यूटर की भी सुविधा होगी। छात्रों को बैठने से लेकर सामानों को रखने के लिए आलमारी और रैक की व्यवस्था रहेगी। लाइब्रेरी में नेशनल बुक ट्रस्ट से किताबें खरीद कर रखी जाएंगी। गांव में ही सुविधा मिलने से ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहर की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
डीएम की अध्यक्षता में हुआ समिति की गठन
लाइब्रेरी के लिए किताबों की खरीद और देखरेख के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति का गठन किया गया है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी को उपाध्यक्ष और नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सदस्य और जिला पंचायत राज अधिकारी को सचिव नामित किया गया है। डीएम द्वारा नामित प्रतिष्ठित शिक्षाविद को विशेष आंमत्रित सदस्य और शासकीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष को भी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
कुछ ग्राम पंचायतों में पहले से डिजिटल लाइब्रेरी है। शासन से मंजूर 104 लाइब्रेरी के लिए पंचायत भवनों में कमरों की संख्या आदि का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - कुमार अमरेंद्र, जिला पंचायतराज अधिकारी, मऊ