फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DIG out in sensitive area

संवेदनशील क्षेत्र में निकले डीआईजी

Tue, 04 Oct 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
DIG out in sensitive area
त्यौहार को लेकर फोर्स के साथ नगर में रूट मार्च करते डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार और एसपी अविनाश पां - फोटो : MAU
मऊ। नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पर्वों को मद्देनजर मंगलवार को शहर में डीआईजी अखिलेश कुमार ने फोर्स के साथ रूटमार्च किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। डीआईजी अखिलेश कुमार ने पुलिस की ओर से की गई सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। शाम को अर्धसैनिक बलों और पीएसी तथा पुलिस के जवानों के साथ रूट मार्च निकाला। जो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा। पुलिस ने शहर वासियों को सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि ड्रोन कैमरों के माध्यम से सर्तक निगरानी की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीआईजी अखिलेश कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी, सीओ सिटी धनंजय मिश्र सहित सभी सीओ, थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर, पुलिस के विभिन्न विभागों के अधिकारी, आरएएफ और पीएसी के अधिकारी और जवान शामिल रहे। अधिकारी द्वय ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस और भरत मिलाप और राजगद्दी के दौरान विशेष सुरक्षा सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed