फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Didn't give petrol of 20 rupees, ran away after snatching cash

20 रुपया का पेट्रोल नहीं दिया, नकदी छीनकर भागे

Mon, 06 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Didn't give petrol of 20 rupees, ran away after snatching cash
स्थानीय थाना क्षेत्र के खुखुंदवा स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की रात एक बाइक पर सवार मनबढ़ों ने 20 रुपये का पेट्रोल नहीं देने पर पेट्रोलपंप कर्मचारी से मारपीट कर चार हजार रुपया छीनकर भाग गए। घायल पेट्रोलपंप कर्मी के चीखने पर मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पेट्रोलपंप कर्मी को अस्पताल पहुंचाने के साथ मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुखुंदवा स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर रविवार की देर रात करीब 12.30 पर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दर्प नारायणपुर निवासी दीपचन यादव ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार चार युवक आए और उनसे 20 रुपये का पेट्रोल मांगा गया। दीपचंद यादव ने मना कर दिया। इस पर बाइक सवार युवकों ने धारदार हथियार से कर्मचारी पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान बदमाशों बैग में रखा बिक्री का चार हजार रुपये भी लेकर भाग गए। घायल कर्मचारी शोर मचाते हुए दूसरे कर्मचारी को आवाज दिया। शोर सुनकर दूसरे कर्मचारी तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पेट्रोलपंप कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजवाया। घायल युवक ने दो नामजद दो अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया है। तहरीर पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कोपागंज एसओ हरिराम मौर्य ने कहना है कि मामला संज्ञान में है। घटना के संबंध में पेट्रोल भरवाने को लेकर मारपीट और रुपये चुुराने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed