{"_id":"d3101b4e379e620ffc862854ef004b0f","slug":"dfa-and-patna-play-draw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफए मऊ व पटना का मैच ड्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफए मऊ व पटना का मैच ड्रा
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे
विज्ञापन
नगरपालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को राउंड लीग
में दो मैच खेले गए।
पहले मैच में अब्बास यूनियन हैदराबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यूपी इलेवन वाराणसी को 3-1 से हरा दिया। दूसरा मैच में डीएफए मऊ तथा कामाख्या पटना के बीच ड्रा रहा। मुख्य अतिथि डा. एसएन राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
पहले मैच में अब्बास यूनियन हैदराबाद तथा यूपी इलेवन वाराणसी की टीमें आमने-सामने आईं। पहले हाफ के 38वें मिनट पर यूपी इलेवन के 20 नंबर के खिलाड़ी नुरुद्दीन ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई।
लेकिन 44वें मिनट में ही अब्बास यूनियन हैदराबाद के 13 नंबर के खिलाड़ी अकबर आब्दी ने गोलकर स्कोर बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमेें एक-एक गोल के बराबरी पर रहीं।
मैच के दूसरे हाफ के सातवें मिनट में अब्बास यूनियन हैदराबाद के दो नंबर के खिलाड़ी राजू नायडू ने गोल कर स्कोर 2-1 से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के 30वें मिनट में आबिद ने गोल कर स्कोर 3-1 से कर दिया।
इस प्रकार अब्बास यूनियन हैदराबाद ने मैच 3-1 से जीत लिया। दूसरा मैच डीएफए मऊ तथा मां कामाख्या पटना के बीच खेला गया। कामाख्या के अखिलेश ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।
डीएफए मऊ के अबुजर ने कार्नर से गोल कर स्कोर बराबरी कर ली। 1-0 से बढ़त दिला दी। डीएफए मऊ के अबुजर ने कार्नर से गोल कर स्कोर बराबरी कर ली।