फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees worship descended to

आराधना के लिए उमड़े भक्त

Mon, 03 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Mon, 03 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Devotees worship descended to
नवरात्र के तीसरे दिन नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर में मां का हुआ भव्य श्रृंगार।
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना की गई। भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मां की पूजा के लिए प्रमुख मंदिरों में काफी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई। तड़के से शुरू हुआ पूजन-अर्चन का कार्यक्रम अनवरत देर शाम तक चलता रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर माता दी के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। 
विज्ञापन


नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को नगर के शीतला माता धाम, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन-अर्चन करने के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


कड़ी धूप होने के बाद भी मां का दर्शन-पूजन करने के लिए लोग डंटे थे। लाइन में खड़े भक्त प्रतीक्षा करने के बाद जब मां के समीप पूजन-अर्चन करने पहुंचे तो वे अपने को धन्य समझ रहेे थे। वहीं लाइन में खड़े लोग मां का जयकारा लगा रहे थे। मान्यता है कि नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के पूजन विशेष फल मिलता हैं। नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला के कारण  रात तक लोगों की चहल पहल बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed