फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Development of the Secretary-General on Demonstration

सेक्रेटरी संघ का विकास भवन पर प्रदर्शन

Thu, 31 May 2018 12:35 AM IST
mau
mau Updated Thu, 31 May 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Development of the Secretary-General on Demonstration
विकास भवन गेट पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी। - फोटो : mau
ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वाधान में बुधवार को जिले के सेक्रेटरियों ने विकास भवन पर तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रर्दशन कर धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह प्रदेशस्तर पर आंदोल चलाया जाएगा।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता करते हुए ज्ञान प्रकाश पांडेय ने कहा कि इस धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ ग्राम विकास अधिकारी संघ ने समर्थन दिया है। बोले उनका संगठन तीन मांगों पर आंदोलन कर रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक किए जाने तथा अधिमान्य योग्यता ट्रिपल सी के स्थान पर ओ लेवल किया जाए, इसके अलावा सातवें वेतन मैट्रिक्स के सापेक्ष किया जाए। 10 वर्ष के बाद 16 और 26 वर्ष पर पदोन्नति की जाए। साथ वेतन पदोन्नति के आधार पर दिया जाए।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन अप्रैल माह से सरकार का ध्यान आकृष्ट करा रही है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। वक्ताओं ने चेताया कि यदि सरकार ऐसे ही उनकी मांगों पर उपेक्षात्मक रवैया अपनाती रही तो दो जून से प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में समन्यवय समिति के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, विवेकानंद गुप्त, कृष्ण राम पांडेय, सुमन, रामआशीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed