{"_id":"65f33b89fc1bf97acc082606","slug":"development-of-bus-stand-in-ghosi-and-madhuban-with-rs-10-crore-capacity-of-transformer-will-increase-mau-news-c-295-1-svns1028-110200-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घोसी और मधुबन में 10 करोड़ से बस स्टैंड का विकास, ट्रांसफार्मर की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घोसी और मधुबन में 10 करोड़ से बस स्टैंड का विकास, ट्रांसफार्मर की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को जिले को करोड़ों रुपए की लागत से कई विकास कार्यों की सौगात दी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने घोसी दोहरीघाट और मधुबन में बस स्टेशन के पुर्ननिर्माण, उच्चीकरण व कार्यशाला का जीर्णोद्धार सहित तमाम विकास कार्यों का शिलान्यास किया। प्रोजेक्ट के पूरा होने पर जिले के विकास को गति मिलेगी।
नगर विकास और ऊर्जा विभाग के कार्यों से जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। जिले में जर्जर तार बदलने और ट्रांसफार्मर उच्चीकृत करने का कार्य करोड़ों के लागत से युद्धस्तर पर किया जा रहा है। वलीदपुर: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने 87.25 लाख की लागत से 33/11 केवी उपकेंद्र वलीदपुर पर पावर ट्रांसफॉर्मर, ट्रांसफॉर्मर में क्षमता वृद्धि के कार्य का लोकार्पण हुआ। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ने से गर्मी में होने वाली बिजली कटौती की समस्या से मुक्ति मिलेगी और नगर पंचायत वलीदपुर को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। जिसके अंतर्गत भिट्टी, रहमतनगर, बिच्चलापुरा, काजीटोला, ईदगाह, उत्तर मुहल्ला, इस्लामपुरा, मठिया, रामनगर मोड़ एवं भोपतपुर के लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। मुहम्मदाबाद में 40 एमवीए के अतिरिक्त प्रवर्तक को स्थापित किया गया है। घोसी में 05 एमवीए को उच्चीकृत करते हुए 10 एमवीए किया गया। साथ ही नदुआ सराय मजरा में 132 केवीए के नये सब स्टेशन को जनता की सेवा में समर्पित किया। इस मौके पर एके शर्मा ने कहा कि इस साल वलीदपुर नगर पंचायत को पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए दिए गए हैं। घोसी/ मधुबन/ दोहरीघाट: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने घोसी दोहरीघाट और मधुबन में बस स्टेशन के पुर्ननिर्माण, उच्चीकरण व कार्यशाला का जीर्णोद्धार के कार्यों का शिलान्यास किया। घोसी बस स्टेशन का पुर्ननिर्माण एवं उच्चीकरण का कार्य 4.60 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके तहत एडमिन ब्लॉक, टायलेट ब्लॉक, कैंटीन, दुकानें, सीसी रोड, ड्रेन, वाटर पोस्ट आदि का कार्य होंगे। मधुबन बस स्टेशन का कार्य 5.29 करोड़ रुपये से किया जाएंगे। दोहरीघाट बस स्टेशन एवं डिपो कार्यशाला का जीर्णोद्धार 14.41 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दोहरी घाट बस स्टेशन एवं डिपो कार्यशाला का जीर्णोद्धार 14.41 करोड़ की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, अखिलेश तिवारी चेयरमैन कोआपरेटिव बैंक, जिला उपाध्यक्ष गिरीश राय आदि शामिल रहे।