फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Departmental officers remain alert on arrival of nodal officer

नोडल अधिकारी के आगमन पर विभागीय अधिकारी रहे अलर्ट

Sun, 16 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Departmental officers remain alert on arrival of nodal officer
मऊ। जनपद के नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम सोमवार को जिले में आगमन के मद्देनजर विभागीय अधिकारी अलर्ट रहे। गेहूं के क्रय केंद्र प्रभारी खामियों को सुधारने में लगे रहे। अवकाश के दिनों में क्रय केंद्र प्रभारी आधा अधूरे कार्य को पूरा करने में जुटे रहे। गेहूं खरीद शुरू होने के 45 दिन बाद भी 11094 एमटी खरीद हो पाई है। आए दिन गेहूं खरीद में भेदभाव को लेकर हंगामा कर रहे हैं। संबंधित विभाग की तरफ से किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

जनपद के नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम सोमवार को जनपद के दौरे पर आएंगे। नोडल अधिकारी गेेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। नोडल अधिकारी के आगमन के मद्देनजर अधिकारी अपनी कमियों को छिपाने के लिए रणनीति बनाने में लगे रहे। किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 48 क्रय केंद्र खोले हैं।
विज्ञापन

गेहूूं खरीदने की जिम्मेदारी खाद्य विभाग, पीसीएफ, एफसीआई तथा मंडी समिति को को दी गई है। शासन के फरमान पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद चल रही है। लेकिन क्रय एजेंसियों के उदासीन रवैए से गेहूं खरीद प्रक्रिया जैसे तैैसे चल रही है। हालत यह है कि गेहूं खरीद होने के 45 दिन बाद भी 2550 किसानों से 11094 एमटी ही खरीद हो सकी है। गत शनिवार को रतनपुरा में किसानों ने गेहूं खरीद मेें भेदभाव को लेकर हंगामा किया था। इस बाबत एआर विवेक कौशल का कहना था कि क्रय केंद्रों पर मानक के अनुरूप खरीद चल रही है। सभी क्रय केंद्रों पर बोरों का स्टाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed