{"_id":"586a8de64f1c1b1c7e158533","slug":"dense-fog-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे, हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे, हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
ठंड पर नये साल का उत्साह भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कई दिनों से पड़ रही ठंड के बीच बीते कुछ दिनों से शुरू हुआ कोहरे का सिलसिला सोमवार को बदस्तूर जारी रहा। कोहरा इतना घना था कि दोपहर तक धुंध जारी रहा। कोहरे के साथ सर्द हवा के चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोगों की दिनचर्या खासी प्रभावित रही। दोपहर बाद बादलों की ओट से भगवान भास्कर का कुछ देर के लिए ही दीदार हो सका। ठंड से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। ठंड से मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच चुकी है। कोहरा और ठंड देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के कक्षा आठ तक के विद्यालयों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। दूसरी तरफ कोहरे के कारण गिट्टी लदा ट्रक गड्ढे में पलट गया। इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से ग्रामीणांचल में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
रविवार की रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। दोपहर तक घना कोहरा छाए रहने सवारी वाहन धीमी गति से चल रहे थे। कोहरा के चलते नगर के ताजोपुर स्थित सिंधी कालोनी के पास गिट्टी से लदी ट्रक पलट गया। शीतलहर बढ़ने से हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई। ठंड बढने से आवाम के साथ ही पशु-पक्षी भी परेशान हैं। ट्रेनों तथा रोडवेज बसों के संचालन पर भी खासा असर पड़ा है। रोडवेज तथा रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल भारी पड़ रहा है। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोग तथा ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों को ठंड में आना जाना भारी पड़ रहा है। भीषण ठंड पड़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था न होने के चलते दैनिक मजदूर, रिक्शा चालक और ठेले वाले ठिठुरते हुए भगवान भरोसे रात काटने को मजबूर हैं। ऐसे में अगर जल्द ही अलाव जलाने की कवायद शुरू नहीं हुई तो स्थिति विकट हो सकती है।