{"_id":"66907255ee53f3bcbc070cd4","slug":"demonstration-to-demand-implementation-of-population-solution-law-mau-news-c-295-1-mau1002-114982-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जनसंख्या समाधान कानून लागू करने की मांग के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जनसंख्या समाधान कानून लागू करने की मांग के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
जनसंख्या समाधान कानून लागू करने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की जनसंख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार ने जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून नहीं बनाया तो भारतीय संस्कृति के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन 11 वर्षों से हजारों छोटी-बड़ी सभाएं। अभिषेक मिश्रा ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाया गया तो, भविष्य में विधायक, सांसदों सहित महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों के घेराव की योजना पर भी संगठन में विचार चल रहा है। इस दौरान छोटेलाल गांधी, ओमप्रकाश पांडेय, आनंद कुमार, सुनील कुमार दूबे, पवन प्रधान, एडवोकेट अश्वनी कुमार सिंह, एडवोकेट एके सिंह, प्रभुनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह परिहार, सुमंच कुमार, प्रवीण पाठक आदि लोग मौजूद थे।