फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration on drainage problem

जलनिकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन

Sun, 13 Feb 2022 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on drainage problem
इंदारा। अदरी नगर पंचायत वार्ड नंबर आठ में रविवार को जलनिकासी की समस्या को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ राजभर, मौर्या बस्ती है। जहां बीते कुछ वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन नाले का निर्माण नहीं हो सका। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से महीनों से नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज वार्ड के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़कों पर गंदा पानी बहते रहने से असुविधा हो रही है। इसी गंदे पानी से होकर लोगों को आना-जाना पड़ रहा है। जलजमाव से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। मच्छरजनित बीमारियों के प्रकोप से लोग ग्रसित हो रहे हैं। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रेयाज अहमद, सुरेश मोर्य,अंगद शर्मा, कन्हैया शर्मा, रमेश मोर्या, कमलेश, महेंद्र, घूरहू, नागू राम राजभर, अभिषेक मिश्रा, विश्वनाथ मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed