फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration of the villagers in mau

ग्रामीणों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Fri, 29 Jun 2018 12:35 AM IST
mau
mau Updated Fri, 29 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of the villagers in mau
बिजली समस्या के विरोध में टडियांव बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हकीमपुरा व वाजिदपुरा मोहल्ले के लोग। - फोटो : mau
 ब्लाक के हाकिमपुरा में ट्रांसफार्मर फुुंकने के 24 घंटे बाद भी उसे नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह आंदोलन करेंगे।  ब्लाक के नगर पंचायत के हाकिमपुरा में लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से वाजिदपुरा में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। जिससे दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद बिजली आपूर्ति न होने से नराज 50 से ज्यादा वार्डवासी गुरुवार की सुबह 11 बजे तड़ियाव सबस्टेशन पहुंचे और तत्काल बिजली आपूर्ति शुरु कराने की मांग करने लगे। मौजूद कर्मचरियों से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने से नराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। साथ ही जेई को हटाने के साथ शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरु न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में सोनू मंगल, राजेश, सूरज, अब्दुल्लाह, गफ्फार, सुताजउद्दीन, अकरम, असरफ कृष्णा, सौरभ, गौरव, अभिनव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मधुबन ः  कस्बे में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह एक बार फिर जल गया।  बिजली विभाग की तरफ से  वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने के चलते लोगों को गर्मी से बुरा हाल रहा। लोग  हाथ का पंखाझलते देखे गए। शाम होते ही अंधेरा पसर गया। कस्बेवासियों ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मध्य भाग में बिजली के लोड को देखते हुए थाने गेट के बगल में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है।जिससे पोस्टआफिस गली से लेकर पुराने मछली हट्टा तक बिजली की सप्लाई दी जाती है।इसमें 100 से ज्यादा उपभोक्ता है।           
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओ की माने तो गत एक सप्ताह में जब भीषण गर्मी थी तो बिजली ने खूब रुलाया। इस दौरान आए दिन तार टूटने या ट्रांसफार्मर जलने से बिजली प्रभावित रहती थी। गत डेढ़ सप्ताह में तीन ट्रांसफार्मर लगाए गए थे जो जल गए। 24 जून को चौथा ट्रांसफार्मर लगाया गया जो गुरुवार की सुबह जल गया।  जिसके कारण अब फिर कस्बे में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। कंप्यूटर, पंखे, कूलर, फ्रिज आदि सब शोपीस बनकर रह गए हैं।  कस्बेवासियों ने अविलंब ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed