फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration of farmers for not getting the benefit of PM Kisan Samman Nidhi

Mau News: पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन

Sat, 05 Aug 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers for not getting the benefit of PM Kisan Samman Nidhi
फतेहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के रुकनपुरा गांव के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ बीते एक वर्ष से नहीं मिल रहा है। ब्लॉक और तहसील मुख्यालय का चक्कर काटने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकलने के नाराज किसानों ने शनिवार को गांव में ही विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे रामप्रभाव, गफूर उस्मानी, रामशब्द, राजेश यादव, रामप्रकाश, एकलाख अंसारी, दरकसा अंसारी, विजयशंकर आदि किसानों ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि मिलने से खेती करने में कुछ मदद मिल जाती थी। रुपनपुरा गांव समेत अन्य गांवों के दर्जनों किसानों को बीते एक वर्ष से इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक और तहसील पर पूर्व में कई बार शिकायत की गई लेकिन जिम्मेदार किसान सम्मान योजना का लाभ न मिलने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। कहा कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते दर्जनों किसान सरकार की योजना से वंचित हैं। किसानों ने जल्द ही इस समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में एडीओ एजी रत्नेश गुप्ता ने बताया कि लैंड सीडिंग (भूमि सत्यापन) नहीं होने से यह समस्या आ रही है। पीएम किसान योजना में बढ़ती धोखाधड़ी की घटनाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed