फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration

धरना प्रदर्शन

Wed, 18 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Demonstration
कोपागज। माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बुधवार को बापू इंटर कालेज के शिक्षकों ने सरकार की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूर्वाह्न आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक किए जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 25 अगस्त को वह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिला उपधाध्यक्ष शशिकांत पांडेय ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य का समय साढ़े पांच घंटे का है। लेकिन मौजूदा समय में दो पालियों में स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें करीब साढ़े आठ घंटे शिक्षकों को ड्यूटी देनी पड़ रही है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 25 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। आठ घंटे ड्यूटी फैक्ट्री के कर्मचारी से ली जा सकती है। शिक्षकों को भी उसी मानक पर रखने की कोशिश उचित नहीं है। कोई भी शिक्षक आठ घंटे शिक्षण कार्य नहीं कर सकता। इस समय सारिणी को अनिवार्य रूप से बदलना होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ दोनों गुटों के शिक्षकों ने सरकार के इस कदम को निंदनीय बताया। कहा कि अध्यापन कार्य को अन्य कार्यों से अलग पैमाने पर मापना चाहिए।
विज्ञापन

धरने को सत्य प्रकाश राय, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, स्वामीनाथ, अजीत कुमार राय, रविंद्र राम, राजकुमार मिश्रा आदि ने संबोधित किया। उधर शिक्षकों के मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् भी उतर गया है। प्रधानाचार्य परिषद् के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और बापू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र नाथ राय ने कहा कि शिक्षकों को सुबह आठ से साढ़े चार बजे तक दो-दो शिफ्टों में कार्य कराना शिक्षकों और छात्रों के लिए भी अन्याय है। कोई भी शिक्षक आठ घंटे शिक्षण कार्य नहीं कर सकता। इस समय सारिणी को बदलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed