फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration by BJP

प्रदेश सरकार के विरोध में भाजपा का धरना

Fri, 27 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 27 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by BJP
प्रदेश सरकार के नीतियों के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।
विज्ञापन



 अपराध का ग्राफ बढ़ने से नागरिक भयभीत हैं। व्यापारियों के साथ आए दिन लूट और हत्याएं की घटनाएं हो रही हैं।
कहा कि सपा सरकार में गरीब मजलूमों का शोषण बढ़ गया है। आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार एवं उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। शोषण की घटनाएं नहीं रुकी और अपराध पर
विज्ञापन



 अंकुश नहीं लगा तो जिले से ही बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी। गरीब मजलूमों की आवाज को भाजपा सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी और उन्हें न्याय दिलाएगी।


पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। जनता 2017 के चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामाजिक न्याय मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार  गुप्ता ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार जहां नित्य नए रचनात्मक कार्यों से देश के निर्माण में सकारात्मक कार्य कर रही है वहीं प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होकर प्रदेश को पीछे ले जा रही है। अरिजीत सिंह ने कहा कि जिले में विकास कार्य का धन गैर जनपदों में भेज दिया गया।


सूखे के नाम पर किसानों को पहले ही एक भी फूटी कौड़ी नहीं मिली और अब राहत के नाम पर भी किसानों को कुछ नहीं मिला। धरने को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार में सिपाही भर्ती में जबरदस्त धांधली हो रही है। इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए।



धरने को भाजपा नेता गनेश सिंह, डा. एचएन सिंह, मुन्ना खरवार, अनिल यादव, जलज सिंह, राकेश सिंह, राकेश मिश्रा, घनश्याम गुप्ता, संजय पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर लक्ष्मी चौहान, राणा यादव, आदित्य सिंह, परमात्मा सिंह, भरत आदि उपस्थित रहे। संचालन आनंद, अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संतोष ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed