{"_id":"5b2952964f1c1bf56e8b8db0","slug":"demolition-of-buses-on-missing-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन नहीं मिलने पर बसों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन नहीं मिलने पर बसों में तोड़फोड़
mau
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने बस में तोड़फोड़ की।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस (पुरूष/महिला) आरक्षी परीक्षा के लिए जिले में मंगलवार को 11 परीक्षा केद्रों पर परीक्षा संपन्न हो गई। जबकि घरों के जाने के लिए रोडवेज पहुंचे अभ्यर्थियों ने बस नहीं मिलने पर हंगामा किया और रोडवेज की तीन बसों में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कराया और उन्हें ट्रकों के जरिए गंतव्य को रवाना किया। ऐसे में महिला अभ्यर्थियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। जबकि उधर जिम्मेदार एआरटीओ का दूर-दूर तक कहीं पता नहीं था।
जिले में आजाद हिंद डिग्री कालेज सिकठिया ,आजाद हिंद इंटर कालेज निजामुद्दीनपुरा, डीएवी इंटर कालेज बल्लीपुरा ,डीसीएसके महाविद्यालय मऊ, मदरसा दारूल ओलूम दक्षिण टोला, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकठिया, मुस्लिम इंटर कालेज हट्ठी मदारी मऊ नाथ भंजन, राज इंटर कालेज बकवल, सोनी धापा खंडेवाल बालिका इंटर कालेज मऊ नाथ भंजन, तालीमुद्दीन इंटर कालेज बड़ी कम्हरिया , तालीमुद्दीन निसवां डिग्री कालेज पहाड़पुरा परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में छह हजार पांच सौ अभ्यर्थी शामिल रहे।
वहीं, शाम की पाली में भी छह हजार पांच सौ चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। नोडल अफसर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव परीक्षा की शुचिता बना रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। शाम को सभी परीक्षा केंद्रों से सीलबंद उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को कृषक एक्सप्रेस ट्रेन, उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन और प्रमुख शहरों की ओर जाने वाली सवारी गाड़ियों के आने जाने के समय काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गई थी।
गाजीपुर बनारस आजमगढ, जौनपुर इलाहाबाद, बलिया और गोरखपुर , बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर सहित अन्य जनपदों से आए अभ्यर्थी जब वापस लौटने लगे तो उन्हें वाहन नहीं मिले। नाराज लोगों ने रोडवेज की तीन बसों पर अपना गुस्सा उतारा और पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। सूचना मिली तो अपर पुलिस अधीक्षक एस के श्रीवास्तव, सीआे और कई थानों की फोर्स के साथ रोडवेज पहुंचे और अभ्यर्थियों को देर रात तक ट्रकों को रोक उस पर सवार करा गंतव्य को रवाना किया।
उधर वाहनों के लिए जिम्मेदार एआरटीओ का कहीं भी दूर-दूर तक पता नहीं था। जबकि अभ्यर्थी परेशान होते रहे।