फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to stop power cuts and send animals to shelters

Mau News: बिजली कटौती पर रोक और पशुओं को आश्रय स्थल भेजने की मांग

Tue, 22 Oct 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop power cuts and send animals to shelters
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को एसडीएम को नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इससे पहले डॉ. अंबेडकर हॉल मुहम्मदाबाद गोहना में जिला और ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिसमें तहसील क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा किया गया। एसडीएम हेमंत कुमार चौधरी को सौंपे ज्ञापन में बिजली की अघोषित कटौती बंद कराने, प्राइवेट कंपनियों द्वारा नियुक्त मीटर रीडर बिना रीडिंग किए मनमाना बिल भेज रहे हैं, उसपर तत्काल रोक लगाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में महीनों समय लग रहा है, छुट्टा पशुओं कोे पशुआश्रय स्थलों भेजवाने की मांग की। सुरहुरपुर गांव निवासी लालजी मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। तहसील कर्मचारियों द्वारा लालजी राम को मृतक दिखाकर उनकी जमीन कब्जा कर किसी के नाम कर दी गई है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर मूलचंद चौहान, किशोर यादव, उमाशंकर सिंह, इफ़्तेख़ाब आलम, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, गौरव कुमार राय, राजू फारूकी, रामचंद्र राम, सुरेश चंद, वीरेंद्र तिवारी, रणजीत सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, संगीत देवी, मोतीराम, धर्मेंद्र मिश्र, मनसा राजभर आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed