फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand for outstanding payment of sugarcane

गन्ना के बकाया भुुगतान को लेकर प्रदर्शन

Sun, 29 Jul 2018 11:00 PM IST
mau
mau Updated Sun, 29 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Demand for outstanding payment of sugarcane
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश,                              पूर्व विधायक सुधाकर सिंह,एमएलसी रामजतन राजभर। - फोटो : mau
गन्ना किसानों के बकाए के भुगतान की मांग को लेकर रविवार को सपाजनों  ने घोसी चीनी मिल पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सौंपा। धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों के विकास के नाम पर वोट मांग कर सत्ता में आई। परंतु  किसानों को ही भूल गई। किसान अपनी फसल बेचने के लिये परेशान है। सबसे अधिक  परेशानी गन्ना किसानों को उठानी पड़ी। कहा कि जिले के गन्ना किसानों का 28 करोड़ रुपया घोसी चीनी मिल के ऊपर बकाया है। किसान कर्ज लेकर खेती करने को मजबूर है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार मात्र घोषणा कर रही है। इनकी कोई भी योजना धरातल पर दिखाई नही दे रही है। प्रदेश के किसानों का 15 हजार करोड़ चीनी मिलों पर बकाया है। किसान अपने ही धन के लिये चीनी मिल से लेकर डीएम दफ्तर का चक्कर लगा कर थक गये है। चेताया कि गन्ना किसानों का बकाया जल्द नहीं दिया गया,तो सपा बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम हरि चौहान ने मांग की कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द किया जाए और  गन्ना का मूल्य 275 रुुपये प्रति कुंतल किया जाय। विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के विकास के नाम पर राजनीति बन्द करे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव तथा संचालन लालचंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम को अल्ताफ अंसारी, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, शैलेन्द्र यादव साधू, इंद्रकैलाश यादव, राजेन्द्र नाथ पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्रा, शोभा श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। इस दौरान शुऐब निजामी, ममता चंद्रा, सूर्यभान यादव, वसीअहमद, खुर्शीद खान, कुद्दूस अंसारी, सुरेश राजभर, अमरेंद्र बहादुर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed