फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Delivery on train, team of doctors arrived on tweet, mother-child both healthy

ट्वीट करने पर प्रसूता को मिली डाक्टरों की मदद, जच्चा बच्चा दोनों है स्वस्थ्य

Fri, 12 Feb 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Delivery on train, team of doctors arrived on tweet, mother-child both healthy
मऊ। मुंबई से चली रत्नागिरी एक्सप्रेस में 11 फरवरी को एक महिला यात्री ने पुत्र को जन्म दिया। उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना निवासी अनमोल साहू ने इसकी सूचना रेल परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य शाह आलम कुरैशी को दी। कुरैशी ने इस घटना को ट्वीट किया तो डाक्टरों की टीम पहुंची और इलाज किया। जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

जिले के मुहम्मदाबाद गोहना निवासी अनमोल साहू 11 फरवरी को मुंबई से चली 02165 रत्नागिरी एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-6 में सफर कर रहे थे। ट्रेन जबलपुर स्टेशन को क्रास की तो कोच नंबर एस-7 में बर्थ नंबर 36 पर सोई जौनपुर के केराकत निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। रात 10:50 पर महिला ने पुत्र को जन्म दिया लेकिन ब्लीडिंग होने लगी। एस-6 सवार अनमोल साहू को जब जानकारी हुई तो उन्होंने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य शाह आलम कुरैशी को फोन पर जानकारी दी। कुरैशी ने रेल मंत्रालय दिल्ली, डीआरएम जबलपुर, आरपीएफ जबलपुर को ट्वीट कर घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम कटनी स्टेशन पर पहुंची और जच्चा-बच्चा अस्पताल ले गई। दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed