{"_id":"6ab185ba69fdf4faba0c5001","slug":"deled-exam-5880-trainees-appeared-across-two-shifts-mau-news-c-295-1-svns1028-152374-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड परीक्षा:दो पाली में शामिल हुए 5880 प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड परीक्षा:दो पाली में शामिल हुए 5880 प्रशिक्षु
विज्ञापन
नगर के सोनीधापा इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देकर बाहर निकलते
मऊ। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को नगर सहित जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 3360 के सापेक्ष 3007 प्रशिक्षु शामिल हुए। दूसरी पाली में पंजीकृत 3275 के सापेक्ष 2873 प्रशिक्षु शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच के बाद प्रशिक्षुओं को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। जिले में डायट सहित 95 मान्यता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं की डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को दो पालियों में हुई। पहली पाली में प्रथम सेमेस्टर के प्रथम प्रश्नपत्र बाल विकास की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। उसी दिन द्वितीय प्रश्नपत्र शिक्षण अधिगम के सिद्धांत की परीक्षा दोपहर बाद 1.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक हुई।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इमिलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़रांव, जीवनराम इंटर कॉलेज, वनदेवी इंटर कॉलेज सहित 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर डायट और माध्यमिक शिक्षा विभाग से नामित पर्यवेक्षक परीक्षा पर नजर रख रहे थे।
जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 3360 के सापेक्ष 3307 प्रशिक्षु शामिल हुए। दूसरी पाली में पंजीकृत 3275 के सापेक्ष 2873 प्रशिक्षु शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों का चक्रमण कर जायजा लेते रहे।