फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Decrease in water level of Ghaghra river, 20 villages still in the river's circle

घाघरा नदी के जलस्तर में हो रहा घटाव, अभी भी नदी के घेरे में हैं 20 गांव

Sun, 09 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Decrease in water level of Ghaghra river, 20 villages still in the river's circle
मधुबन के चक्कीमूसा डोही गाँव में बाढ़ के पानी से घिरे मकान। - फोटो : MAU
दुबारी। घाघरा के जलस्तर में घटाव होने के बाद भी मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा इलाके के नदी के घेरे में रहने वाले 20 गांवों के लोगों की मुुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जलजमाव से गांवों का आसपास के अन्य गांवों से संपर्क कट हुआ है। सैकड़ों एकड़ जलमग्न फसलों के नष्ट होने से पशुुुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। लेकिन किसानों की सुधि लेने की जहमत तक नहीं उठाया। बाढ़ पीड़ित बंधे पर खानाबदोश की जिंदगी जीने को विवश हैं।
विज्ञापन

परसिया जयराम गिरी हाहानाला रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर तक 65.96 मीटर रहा। जबकि शनिवार को 66.46 मीटर रहा। जबकि खतरा बिंदु 66.31 मीटर रहा। नदी के जलस्तर में घटाव के बाद भी मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा इलाके के चक्की मूसाडोही, भगत का पुरा, विनटोलिया, नई बस्ती, जरलहवा, बइरकंटा, विशुन का पुरा, पब्बर का पुरा, खैरा हरिलाल का पुरा, बिंदर का पुरा, बिशुन का पुरा, भगत का पुरा, धुस पुरा, पब्बर का पुरा, चौहानपुर, बरोहा, कुंवरपुरवा,परसिया, गजियापुर मोलनापुर का बलुआ सहित 20 गांवों के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है।

मधुबन के गजियापुर  गाँव में बाढ़ के पानी से घिरी मड़ई,डूबी फसल।

मधुबन के गजियापुर गाँव में बाढ़ के पानी से घिरी मड़ई,डूबी फसल।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed