फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Death of farmer while irrigating

Mau News: सिंचाई कर रहे किसान की मौत

Tue, 23 Jan 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Death of farmer while irrigating
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरोदा गांव के सीवान के एक खेत में सोमवार की दोपहर दो बजे गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे एक किसान की मौत हो गई। परिजन उसे आनन फानन में घर ले गए। जानकारी के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरोदा गांव निवासी श्यामलाल राम (49) पुत्र स्व. रामदास राम सोमवार की सुबह घर से कुछ दूर सीवान में अपनी गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे था। इसी समय उसके सीने में बहुत तेज दर्द हुआ और वह खेत में ही गिर पड़े। इसकी जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी सविता दौड़ती हुई खेत पहुंची तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने मृतक किसान की शव को लेकर घर से फिर क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण बहादुर सिंह के साथ थाना पहुंचकर तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है की मिली तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed