फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Death Anniversary of Kalpanath

पुण्यतिथि पर याद किए गए कल्पनाथ राय

Sun, 07 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 07 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Death Anniversary of Kalpanath
पुण्यतिथि
मऊ जनपद के सृजनकर्ता और विकास पुरुष कल्पनाथ राय की 17वीं पुण्यतिथि शनिवार को जनपद में जगह जगह मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कोपागंज बाजार में लगी प्रतिमा पर एवं उनके पैतृक गांव सेमरी जमालपुर एवं ललितपुर लुदुहीं स्थित रामरती देवी सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उन्हें याद करते हुए लोगों ने कहा कि जनपद के विकास में कल्पनाथ राय का अक्स दिखता है।
विज्ञापन



 श्रद्धांजलि अर्पण करने के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादूर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय ने देश की राजनीति में रचना, सृजन ओर विकास की राजनीति को एक नई दिशा दिया। भारतीय राजनीति में चिंतन की धारा को जोड़ने का कार्य कल्पनाथ राय ने ही किया। पूर्वांचल में उनके द्वारा विकास की जो धारा बहाई गई उससे उन्हें पूरे देश में विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्व कर दिया। श्रद्घांजलि सभा की अध्यक्षता कर रही महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सुधा राय ने कहा कि विकास पुरुष राय अपने जीवन काल में जिस काम को ठानते उसे पूरा करके ही छोड़ते थे।
विज्ञापन



आज के जनप्रतिनिधियों को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद के जर्रे जर्रे में कल्पनाथ राय के द्वारा किए गए कार्यों की निशान आज भी जनपदवासियों को उनके होने का एहसास दिलाती है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा ने किया तथा आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उन्हे श्रद्घांजली दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



धुबन संवाददाता के अनुसार कस्बा मर्यादपुर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कालेज में स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि मनायी गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री व प्रबंधक राष्ट्र कुँवर सिंह ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय की कमी ता उम्र क्षेत्र के लोगों को खलेगी।



महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र नाथ सिंह ने हा कि स्व. कल्पनाथ राय क्षेत्र के विकास की चिंता जितना करते थे से अधिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ाने में भी तमाम प्रयास किये थे। एकेडमिक काउंसिल के डीन डॉ. खालिद ने कहा कि विकास की  ही देन है कि आज कल्पनाथ राय नहीं हैं लेकिन उनकी गुणवत्ता कर्मठता और संघर्षों के रूप में उनका नाम हर व्यक्ति के जबान पर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed