फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Death after ten days of marriage: Angry girl hanged herself because of divorce, father said...

निकाह के दस दिन बाद मौत: तलाक देने की बात से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पिता बोले...

Tue, 21 Feb 2023 06:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Feb 2023 06:12 PM IST
सार

मोहम्मद बदरुइस्लाम ने बताया कि उसकी पुत्री शाइस्ता परवीन उर्फ करिश्मा का निकाह बीते आठ फरवरी को मुुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के माहपुर निवासी मोहम्मद फैज खान से हुई थी। बताया कि छह दिन पूर्व ही निकाह के बाद वह विदाई के बाद अपने मायके आई थी। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे उसकी पुत्री अपने पति से बात कर रही थी।

विज्ञापन
Death after ten days of marriage: Angry girl hanged herself because of divorce, father said...
तलाक देने की बात से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के यूसफाबाद में मंगलवार की सुबह मोबाइल फोन पर पति से बहस करने के बाद एक महिला ने कमरे में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतराया कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता ने अपने दामाद को इस आत्महत्या का दोषी ठहराते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका का निकाह दस दिन पूर्व हुआ था।

विज्ञापन

Death after ten days of marriage: Angry girl hanged herself because of divorce, father said...
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दर्ज मुकदमे के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चिरैयाकोट के यूसफाबाद वार्ड निवासी मोहम्मद बदरुइस्लाम ने बताया कि उसकी पुत्री शाइस्ता परवीन उर्फ करिश्मा का निकाह बीते आठ फरवरी को मुुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के माहपुर निवासी मोहम्मद फैज खान से हुई थी। बताया कि छह दिन पूर्व ही निकाह के बाद वह विदाई के बाद अपने मायके आई थी। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे उसकी पुत्री अपने पति से बात कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Death after ten days of marriage: Angry girl hanged herself because of divorce, father said...
तलाक देने की बात से नाराज युवती ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच उसके दामाद ने उसे आचरण हीन बताते हुए उससे तालाक देने की बात कह दी।इस बात को उसकी पुत्री बर्दाश्त नहीं कर सकी और अपने कमरे में पहुंचकर दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब परिजन उसके पीछे पहुंचे तो दरवाजा बंद देखकर खिड़की से अंदर का दृश्य देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

Death after ten days of marriage: Angry girl hanged herself because of divorce, father said...
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के साथ शोर मचाकर पड़ोसियों को घटना से अवगत कराते हुए दरवाजा खुलवाया। जबतक लोग दरवाजा को खोलते तब तक शाइस्ता की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर  थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार गौरव शाह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में एसओ ने बताया कि  मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी दामाद मोहम्मद फैज के विरुद्ध धारा 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed