फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of youth found in suspicious condition, fear of death due to intoxication

Mau News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, नशे से मौत की आशंका

Sat, 22 Apr 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious condition, fear of death due to intoxication
स्थानीय थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट के पास एक अहाते में शनिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। ईद के मौके पर शव मिलने की सूचना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर घोसी सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पुलिस का मानना है कि नशे की ओवरडोज के कारण मौत हुई है। जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट के पास एक खाली पड़े प्लाट के हाते से गुजर रहे लोगों ने 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ देखा, इसकी सूचना लोगों ने कोपागंज पुलिस को दी। ईद को लेकर मुस्तैद कोपागंज पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। करीब 30 मिनट बाद सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम मौके पर फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां युवक के शव के सिर के नीचे गमछा रखा हुुआ था, जिसमें खून लगा था। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर उसकी शिनाख्त घोसी निवासी सूरज के रूप में हुई। वह कचरा बीनने का काम करता था। पुलिस ने उसके दो दोस्तो को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि दोनों युवकों ने बताया कि सूरज और दोनों ने शुक्रवार की देर शाम एक साथ नशा किया था। इसके बाद वह दोनों वापस अपने घर चले गए। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण नशे की ओवरडोज लग रही। पीएम रिपोर्ट आने से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed