{"_id":"6494936d178a39e79a0e415c","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-dupatta-under-suspicious-circumstances-mau-news-c-20-1-263728-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव दुपट्टे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव दुपट्टे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय युवक का एक ग्रामीण के घर के बाहर बने छप्पर में संदिग्ध परिस्थिति में शव लटकता मिला। घर के लो जब वहां पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक पड़ोसी गांव का युवक बताया जा रहा है, जो कि पॉलिटेक्निक का छात्र था। लेकिन उसकी मौत पड़ोसी गांव में वह भी दूसरे के घर में क्यों हुई,युवक ने आत्महत्या की है या दूसरा मामला है, इस बिंदु पर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव निवासी योंगेद्र राम पुत्र बोधा अपना घर बनाकर परिवार के साथ रहता है। योगेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह और उसके परिवार के लोग किसी काम से गांव से बाहर गया हुए थे। जब शाम को लौटकर आए तो देखा कि एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके घर के बाहर बने छप्पर में दुप्पटे से लटक रहा है। इससे वह घबराकर आस पास के लोगों के साथ पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना सीओ डॉ. अजयविक्रम सिंह तथा चिरैयाकोट एसओ गंगासागर मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाए और उसकी शिनाख्त की। जहां उसकी पहचान पड़ोसी गांव बहलोलपुर निवासी कृष्ण मौर्य 22 पुत्र केदार मौर्य के रूप में हुई।
मृतक पॉलीटेक्निक का छात्र था। युवक की मौत किन वजह से हुई, युवक ने आत्महत्या की तो अपने घर या दूसरी जगह को छोड़कर दूसरे गांव के किसी घर को क्यों चुना। ऐसे कई सवाल इस घटना के बाद बहलोलपुर तथा मुसेपुर गांव के ग्रामीण करते रहे। उधर घटना से मृतक के तीनों भाई तथा माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में सीओ डॉ. अजयविक्रम सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक की मौत किन वजहों से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस फिलहाल हर बिंदु पर जांच में जुटी है।