फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of kiln worker found on canal bank, police busy in finding out the cause of death

Mau News: नहर किनारे मिला भट्टा मजदूर का शव, मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस

Wed, 12 Feb 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of kiln worker found on canal bank, police busy in finding out the cause of death
मधुबन। थाना क्षेत्र में एक सनसनी घटना सामने आई है, जहां कुंडा कुचाई नहर के पास एक शव मिला है। मृतक की पहचान भट्ठा मजदूर के रूप में हुई। पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजवाने के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मधुबन थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को कुंडा कुचाई के नहर के पास सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले कुछ लोगों ने एक शव मिलने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम जब मौके पर पहुंची तो मृतक के जेब से आधार कार्ड मिलने पर उसकी पहचान अनिरुद्ध गोंड़ पुत्र खुरखुर ग्राम केरमा मैहरूपूर घोसी कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। मृतक के चार बेटे धर्मेंद्र, शिवा, विशाल, आकाश है। मृतक भट्टे पर काम करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed