फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree

Mau News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 17 Aug 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में बुधवार की दोपहर के समय गूलर के पेड़ पर एक युवक का शव साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि युवक ने समूह द्वारा लिया गया लोन न चुकाने पर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर थाना क्षेत्र फूलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राममिलन दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था। दो माह पहले कंपनी बंद होने पर वह घर चला आया था। बुधवार की दोपहर में गांव के सिवान में गूलर के पेड़ पर साड़ी के बने फंदे पर उसका शव लटकता मिला। मवेशियों को चराने के लिए निकले कुछ चरवाहों ने पेड़ से शव लटकता देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। उसकी पत्नी गीता ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद वह दो माह से घर पर बैठा था।
विज्ञापन

घर की हालत दयनीय होने पर पति ने समूह से कुछ पैसा लोन लिया था। आज पैसा जमा करने की तिथि थी। इसको लेकर राममिलन काफी परेशान था। सुबह से ही घर से निकला था। उसे लगा कि उसका पति समूह का पैसा चुकाने के लिए गया होगा। उधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना के संबंध में एसओ गंगासागर मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, मामले की जांच की जा रही है।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
परिजनों का राे रोकर बुरा हाल
फतेहपुर मंडाव।युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक के एक पुत्र तथा दो पुत्री और पत्नी गीता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed