फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body found of newly married woman police arrested husband in mau

यूपी: संदिग्ध हालात में मिला नवविवाहिता का शव, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Sat, 10 Apr 2021 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body found of newly married woman police arrested husband in mau
demo pic

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की कमरे में साड़ी के सहारे लटकी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने पति सहित तीन लोगों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


मामला मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतका और उसका पति मौसेरे भाई-बहन थे। दोनों ने घर से दूर जाकर मंदिर में शादी की थी। लगभग सात महीने से मृतका अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन


कोपागंज क्षेत्र के गांव का रहने वाला युवक युवक(22) सात वर्ष पूर्व मुंबई कमाने गया था। पिछले साल अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान घर वापस आते समय आजमगढ़ जिले के जीयनपुर में रहने वाली मौसी के घर चला गया। इसी दौरान उसका मौसेरी बहन से प्रेम संबंध हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2020 में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। युवती के घर वालों ने जीयनपुर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। लेकिन जब बाद में उन्हें पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है तो शांत हो गए। इधर शादी के बाद से युवती ससुराल में रही थी।

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घरवालों ने महिला की छत के सहारे साड़ी से लटकती लाश देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई ने थाने पहुंचकर पति, ससुर और सास पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका के भाई ने उसकी सास-ससुर और पति के खिलाफ तहरीर देते हुए दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed