{"_id":"616719f638f8383eb3789995","slug":"dead-body-found-of-man-in-suspicious-condition-in-brick-kiln-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ईंट भट्ठे के कटैरन में सदिंग्ध हालात में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ईंट भट्ठे के कटैरन में सदिंग्ध हालात में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 13 Oct 2021 11:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपाखुर्द गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर बने कटरैन के मकान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गरथौली गांव निवासी रामभरत प्रजापति(30) पुत्र रामबदन दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रामभरत मंगलवार की रात खाना खार गांव स्थित शिव मंदिर पर सोने चला गया। लेकिन सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
दोपहर में किसी ने चोरपाखुर्द के हथिनी मौजा स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरों के लिए कटरैन के बने आवास में उसके शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन भाई और चार बहन हैं। मृतक के पुत्र भोलू, मोनू, सोनू तथा पुत्री सलोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। रामभरत ही पूरे परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। सरायलखंसी थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।