फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DCM overturned in deep pit, two injured

Mau News: गहरे गड्ढे में पलटा डीसीएम, दो घायल

Sun, 18 Jun 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
DCM overturned in deep pit, two injured
हलधरपुर थाना क्षेत्र के थलईपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की सुबह पांच बजे तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया। राहत की बात है कि बड़ा हादसा नही हुआ। हालांकि मालवाहक के पलटने से चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के बड़हलगंज से बिस्किट लादकर डीसीएम बलिया जिले के फेफना जा रहा था। थलईपुर रेलवे क्रासिंग के समीप वाहन को पास देने के चक्कर में डीसीएम सड़क की पटरी पर खोदे गए गड्ढे में लड़खड़ा अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में में पलट गया। हादसे गोरखपुर जिले के सिकड़ीगंज थाना क्षेत्र के यदुपट्टी निवासी चालक रफीक और खलासी अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


इनसेट
पांच माह पहले जल शक्ति मिशन के तहत कार्यदायी संस्था ने सड़क की दोनों पटरियों पर पाइपलाइन बिछाकर गड्ढा पाटना भूल गई। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। रोजाना गड्ढे में फंसकर भारी वाहन लड़खड़ा जाते है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते पांच महीने में दर्जनों हादसे हुए। इसमें पांच लोग जान गवां चुके है। इसके बावजूद विभाग के ठेकेदार उदासीनता बरत रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed