{"_id":"659d88ef69250958800044ab","slug":"dcm-collides-with-tractor-trolley-one-dead-mau-news-c-295-1-mau1002-7456-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। स्थानीय कोतवाली के जामडीह गांव के पास सोमवार की देर शाम घोसी मधुबन मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई।
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मधुबन थाना के गांगेवीर गांव निवासी आकाश (23) पुत्र दिनेश और जुगेश (30) मधुबन बाजार स्थित गिट्टी बालू की दुकान पर काम करते थे। सोमवार की देर शाम दोनों ट्राली पर गिट्टी लादकर घोसी में गिराने आए थे। वापस लौटते समय घोसी कोतवाली के जामडीह गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्राली सड़क के किनारे खाई में पलट गई।
इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डीसीएम लेकर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया। जहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। जुगेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।