फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dayaram of Mau, Vishal and Ruby's horse from Kushinagar came first.

Mau News: मऊ के दयाराम, विशाल और कुशीनगर के रुबी का घोड़ा रहा अव्वल

Fri, 07 Nov 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dayaram of Mau, Vishal and Ruby's horse from Kushinagar came first.
देवकली देवलास मेले में  घुड़दौड़ प्रतियोगिता विजेता ट्राफी के साथ घुड़सवार।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के देवकली देवलास मेले में बृहस्पतिवार को देर शाम घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें मऊ के दयाराम का घोड़ा प्रथम रहा।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सपा नेता शैलेंद्र यादव साधु और विशिष्ट अतिथि पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य राम प्रताप यादव रहे।
घुड़दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, बनारस के घुड़सवारों ने हिस्सा किया।
प्रतियोगिता में मऊ जिले के दयाराम पाल के घोड़े को प्रथम, देवरिया के शेर अली के घोड़े को दूसरा और बलिया के गढ़वार के रणजीत सिंह को तीसरा स्थान मिला।
इसी क्रम में छोटे घोड़ों की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में कुशीनगर के घुड़सवार रूबी किन्नर को पहला स्थान, मऊ जिले के मुरली को द्वितीय स्थान और बनारस के पारस यादव को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

बिना दांत वाले घोड़ों की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में मऊ के विशाल यादव को पहला, रूबी किन्नर के घोड़े को दूसरा और बबलू यादव के घोड़े को तीसरा स्थान मिला।
विजेता घुड़सवारों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामविलास यादव, विजय शंकर पांडेय, शशि भूषण पांडेय, अभिषेक यादव, मुन्ना यादव, शेषनाथ यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed