फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Daicha seeds are not in the godown, farmers are forced to buy from private shops at an expensive price

Mau News: गोदाम में नहीं है ढैचा के बीज, निजी दुकानों से महंगे दाम पर खरीदने पर बाध्य किसान

Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Daicha seeds are not in the godown, farmers are forced to buy from private shops at an expensive price
खेतों में गेहूं की कटाई व मडाई पूरी हो गई है। किसान खरीफ की फसलोंं के बुआई की तैयारी में है। इसके लिए पोषण बीज (ढैचा) के लिए कृषि विभाग के गोदामों का चक्कर काट रहे है। सरकारी गोदामों पर ढैचा बीज उपलब्ध न होने से किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में निजी दुकानों से महंगे दाम पर ढैंचा बीज खरीदना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए ढैंचा बीज की बुआई आवश्यक है। कृषि वैज्ञानिक फसल की अच्छी पैदावार करने के लिए खेतों में ढैंचा बोने की सलाह देते हैं। इस वर्ष कृषि विभाग की ओर गोदामों पर बीज की आपूर्ति नहीं की गई। ऊंचे दाम पर ढैंचा बीज खरीदना पड़ रहा है। खरीफ की बुआई देरी हो रही है। क्षेत्र के किसान ब्रह्मनंद यादव,किसान अंजनी सिंह, बागिस पांडेय, मिंकू सिंह, पियुष पांडेय ने बताया कि हर वर्ष सरकारी बीज गोदाम पर बीज उपलब्ध नहीं है। वहां से छूट पर बीज मिल जाता था। लेकिन इस वर्ष बाजार से 70 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से बीज खरीदना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना है कि ढैचा बीच के लिए विभागीय अधिकारियों से बात हुई है। दो दिन मे बीज गोदामों पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed