इंदारा। गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने का सपना अब तक साकार नहीं हो पाया है। गांव-गांव शौचालय तो बन गए, लेकिन इनके उपयोग की सुधि किसी को नहीं है। आलम यह है कि शौचालयों में कहीं कबाड़ रखा जा रहा है तो कहीं उपले और लकड़ी। कई शौचालय अब भी अधूरे हैं। लोग दरवाजे की जगह कपड़े का पर्दा डालकर काम चला रहे हैं। कोपागंज ब्लॉक के अदरी देहात गांव में दर्जनों शौचालय बनाए गए हैं। गांव ओडीएफ हो चुका है, मगर यहां बने शौचालयों की हालत खस्ता है। कहीं शौचालय में कपड़े का पर्दा लगाकर काम चलाया जा रहा है तो कहीं दरवाजा तक नही लग सका है। कही तो छत तक भी नहीं पड़ सकी है। कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें पात्रता सूची के बाद भी शौचालय नहीं मिला है। लिहाजा वह खुले में शौच जाने के लिए विवश हैं।
खंड विकास अधिकारी कोपागंज शिप्रा पाल ने बताया कि सरकार की ओर से शौचालय बनवा दिए गए हैं। लाभार्थी की जिम्मेदारी है कि उसे साफ-सुथरा और दुरुस्त रखें। शौचालय होने के बाद भी जो लोग उपयोग नहीं कर रहे, उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अदरी देहात गांव में बने शौचालय, उपयोग में नहीं हैं।- फोटो : MAU