{"_id":"6724ea4526d4552433097732","slug":"current-from-high-tension-wire-passed-through-dj-four-children-got-burnt-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau: हाईटेंशन तार का करंट डीजे में उतरा, चार बच्चे झुलसे, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, ईलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: हाईटेंशन तार का करंट डीजे में उतरा, चार बच्चे झुलसे, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, ईलाज जारी
Fri, 01 Nov 2024 08:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 01 Nov 2024 08:18 PM IST
सार
मऊ में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे में करंट उतरने से अफरा तफरी मच गई। डीजे पर चढ़ने वाले चार बच्चे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और झुलस गए। आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका ईलाज जारी है।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आया बच्चा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के काज्ञा खुर्द गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर चढ़े चार बच्चे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से चारों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई गई।
विज्ञापन
नगर विकास और ऊर्जा मंत्री के वार्ड रानीपुर थाना क्षेत्र के काज्ञा खुर्द मुहल्ले में स्थापित मूर्ति विसर्जन करने के लिए दक्षिण टोला थाना की सरहद से सटे कोपागंज थाना क्षेत्र स्थित तमसा नदी के पूराघाट जा रहे थे। अभी कुछ दूर पहुंचे ही थे कि डीजे के ऊपर एक युवक मानस विश्वकर्मा झंडा लहरा रहा था।
विज्ञापन
तभी हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। युवक के हाई टेंशन तार की चपेट में आते ही पूरा डीजे वाहन में करंट उतर गया। डीजे के आसपास नाच रहे बच्चे काझा खुर्द थाना रानीपुर निवासी मयंक (09) पुत्र मोनू, अनुज विश्वकर्मा (10) पुत्र प्रदीप विश्वकर्मा, दुर्गा राय (10) पुत्र भूपेंद्र राय और मानस विश्वकर्मा (18) पुत्र राजू विश्वकर्मा हाई टेंशन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जांच के सभी स्थिति सामान्य बताया।
विज्ञापन