फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cultural programs captivated the audience at the Swadeshi fair.

Mau News: स्वदेशी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

Sun, 19 Oct 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs captivated the audience at the Swadeshi fair.
नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित स्वदेशी मेले के समापन पर गीत प्रस्तुत करते लोकगीत गायक गोपा
मऊ। आत्म निर्भर भारत के लिए नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में चल रही 10 दिवसीय स्वदेशी मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मेले के आखिरी दिन लोगों ने स्टॉलों पर जमकर खरीदारी की। समापन दिवस पर भोजपुरी गायक गोपाल राय एवं नंदन चंदन बंधु ने अपनी गायिकी से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मेले मेें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल के पेठा, नमकीन, स्वयं सहायता समूह का गोबर से बने पेंट, भिखारीपुर का पेड़ा, मोटे अनाज का आटा, कइयां बाबा की अगरबत्ती के स्टॉलों पर भीड़ रही। इस अवसर पर जहां नंदन चंदन बंधु ने धनतेरस, दीपावली, छठ से संबंधित गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा बधाई एवं अन्य गीतों से लोगों को सम्मोहित किया। उसके अलावा गोपाल राय ने बेहतरीन लोक गायिकी का प्रदर्शन किया। गोपाल राय ने आत्मनिर्भर भारत से संबंधित गीतों के साथ ही कई लोकगीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन दिन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा उनके द्वारा अब तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों एवं स्वदेशी मेला में स्टॉल लगाने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed