फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crown, mace and fan stolen from Ramlila theatre room by cutting the wall

Mau News: दीवार काटकर रामलीला रंगमंच के कमरे से मुकुट, गदा और पंखा चोरी

Fri, 25 Jul 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crown, mace and fan stolen from Ramlila theatre room by cutting the wall
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के युसुफाबाद मुहल्ला स्थित रामलीला रंगमंच के कमरे को मंगलवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। दीवार काटकर उसमें रखा मुकुट, गदा और पंखा चोरी कर ले गए। रामलीला समिति के अध्यक्ष रामजी पांडेय ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। युसुफाबाद मुहल्ला स्थित दो कमरे में रामलीला समिति का रंगमंच बना है, जिसमें रामलीला का सामान रखा है। मंगलवार की रात चोरों ने पीछे की दीवार की पांच ईंटे निकालकर कमरे में घुसे और चोरी करके भाग गए। बुधवार की शाम रामलीला समिति के लोगों को घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed