{"_id":"61cb59c7b5137a0dab063774","slug":"crowd-of-trolleys-laden-with-sugarcane-at-sugar-mill-mau-news-vns6305408154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल पर गन्ना लदी ट्रालियों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल पर गन्ना लदी ट्रालियों की लगी भीड़
विज्ञापन
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी में गन्ना लदी ट्रालियों की भीड़ लग गई है। अचानक काफी संख्या में आ गई गन्ना लदी ट्रालियां हाइवे के किनारे खड़ी हो गई हैं। चीनी मिल परिसर में जगह कम होने के चलते गन्ना लदी ट्रालियों को सड़क के किनारे खड़ी करना पड़ रहा है। इससे भीषण ठंड में किसानों को सड़क पर रात गुजारनी पड़ रही है। इसके साथ ही ट्रालियां सड़क के किनारे खड़ी करने में आवागमन में बाधा हो रही है।
किसानों अपना गन्ना जल्दी चीनी मिल में देकर खली हुए खेतों में गेहूं की बुवाई करना चाहते हैं। इसलिए अपने गन्ने को जल्दी से तौल कराने के लिए किसानों नेशनल हाइवे पर अपनी गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा करना पड़ रहा है। हालांकि चीनी मिल प्रशासन ने किसानों को नियंत्रित करने के लिए कूपन प्रणाली की व्यवस्था की है ताकि कतार में लगी ट्रैक्टर ट्राली नियमित रुप से जायें और कोई घटना न होने पाये।
घोसी नगर के बड़ागाँव से लेकर लाला की छावनी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ही तरफ दो किलोमीटर लम्बी लाइन लगाकर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी हैं। इसके चलते किसानों को अपने गन्ने लदे ट्रैक्टर ट्राली लेकर सड़क पर ही दो दिन से ठंड में गुजारने को विवश हैं।इस सम्बंध में मुख्य गन्ना अधिकारी राम सेवक यादव ने बताया कि कुछ किसानों द्वारा समय से पहले गन्ना ट्राली ला देने से लम्बी लाइन लग गयी हैं। उन्होंने किसानों से अपील है कि एसएमएस मिलने के बाद ही गन्ने की कटाई करें और जड़ रहित ताजा गन्ना मिल को दें।