फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crowd gathered at strong room to gather vote box

मत पेटिका जमा करने के लिए स्ट्रांग रुम पर उमड़ी थी भीड़

Thu, 29 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at strong room to gather vote box
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को वोटिंग हुई, देर शाम छह बजे वोटिंग के बाद मतपेटिका को जमा कराने की प्रक्रिया शुरु की गई। इसका परिणाम रहा कि हर ब्लाक के स्ट्रांग रुम पर भारी भीड़ जमा हो गई। कर्मचारी के साथ साथ प्रत्याशी और उनके समर्थक स्ट्रांग रुम पर पहुंचे थे। हालांकि हर पांच ब्लाकों में कुछ बूथों पर देर तक वोटिंग होने के कारण मतपेटिका देर से स्ट्रांग रुम पर पहुंची थी।
विज्ञापन

मतदान के बाद मतपेटिका जमा कराने के लिए देर शाम सात बजे के बाद कर्मचारी पहुंचे, इस दौरान अधिकांश पीठासीन अधिकारी अधुरे अभिलेखों को पूरा करने में जुट गए। इसके चलते मत पेटिका जमा करने में देर होने लगी थी। इस दौरान मतदान कर्मचारी के साथ साथ पेटिका को स्ट्रांग रुम तक पहुंचाने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इसका परिणाम रहा कि देर से ही सही पेटिका जमा करने के लिए स्ट्रांग रुम पर लंबी लाइन लग गई थी। सुरक्षा की दृष्ट से पुलिस बल तैनात थे। मतपेटिका जमा करने के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मतपेटिका को अपने कंधों पर उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed