फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crop river capacitance

घाघरा लील गई 10 एकड़ भूमि

Thu, 06 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Thu, 06 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Crop river capacitance
घाघरा लील गई 10 एकड़ भूमि
घाघरा नदी के कहर से मधुबन के दवारा के किसानों की नींद उड़ गई है। गुरुवार को धर्मपुर बिंदटोलिया के पास लगभग 10 एकड़ कृषि योग्य भूमि नदी में विलीन हो गई। अब तक 70 से अधिक किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल नदी में समा चुकी है। परेशान किसान पशुओं के चारा के लिए धान की फसल को काट रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कटान रोकने के लिए उपाय तक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


घाघरा नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद प्रशासन तथा सिंचाई विभाग राहत की सांस ले रहा है, लेकिन मधुबन के देवारा क्षेत्र मेें घाघरा के कहर बरपाने से किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं। गुरुवार को धर्मपुर बिंदटोलिया के पास लगभग 10 एकड़ धान की फसल नदी की धारा में विलीन हो गई। अब तक धर्मपुर बिशुनपुर तथा दुबारी देवारा क्षेत्र आदि क्षेत्र में इस वर्ष सैकड़ों एकड़ धान की फसल घाघरा में विलीन हो गई है।
विज्ञापन


प्रतिदिन उपजाऊ भूमि नदी मेें विलीन होनेेेे से किसानों को भूमिहीन होने की चिंता सताने लगी है। बावजूद कटान रोकने के उपाय तक नहीं किया जा सका है। नदी के रुख से किसानों को पशुओं को चारे की चिंता सताने लगी है। किसान अपनी कच्ची धान की फसल, गन्ना को काट रहे हैं। फसल काटते वक्त उनका कलेजा फट जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक अयोध्या, शिवचन, बेचन, ओमकार,  बेचू, शिव प्रसाद, झील्लू, रघ्घू, रमायन, विंध्याचल फागू, श्याम करन, घूरभरन, राम प्रसाद, राम दवर, पूरन, सरजू, पुनवासी, जयप्रकाश, राजेंद्र, महेंद्र, रविंद्र, फागू, बाल किशुन, त्रिवेनी, चिखूरी घूरा, छब्बू, मुसाफिर राम, किशुन, महावीर, रूप मूस, बल्ली, छढवरु, सुरेश, मेवा लाल, राम सरीख, झिल्लर बीरेंद्र, मोहन सिंह सहित लगभग  70 किसानों की सैकड़ों एकड़ से ऊपर फसल नदी में विलीन हो गई है।


शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस बाबत उपजिलाधिकारी विमल कुमार दुबे का कहना है कि कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed