फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth killed in Gonda market accident

गोंठा बाजार में हादसे में युवक की जान गई

Tue, 19 Mar 2019 11:14 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in Gonda market accident
दोहरीघाट के गोठा में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : mau
 दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा बाजार में मंगलवार की भोर में नेशनल हाइवे पर किसी वाहन की चपेट मेें आकर युवक की मौत हो गई। वाहन के पहिये से कुचले जाने के कारण पुलिस को शिनाख्त करने में दिक्कत हुई। हालांकि  उसकी पहचान भरत लाल (25) के रूप में हुई। युवक दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद का निवासी था। उसके परिवार में कोई नहीं था, जिससे वह फूफा के घर पर रहता था। पुलिस के अनुसार युवक किसी ट्रक की चपेट में आ गया होगा।
विज्ञापन


 भोर में शौच के लिए निकली महिलाओं ने सबसे पहले शव को देखा। युवक का चेहरा पहिये से बुरी तरह से कुचल गया था। साथ ही पैर और हाथ अलग अलग दिख रहे थे। शव के पास बाइक पड़ी थी। लोगों ने घटना की सूचना दोहरीघाट थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दोहरीघाट नीरज पाठक ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही बाइक को थाने ले गए। इस दौरान पुलिस ने बाइक पर अंकित नंबर से मृतक के परिवार के सदस्यों से संपर्क साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पता चला कि मृत युवक भरत दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव का निवासी था। पुलिस के अनुसार युवक मूल रूप से मधुबन थाना क्षेत्र के टमठा गांव का निवासी था। जब वह पांच माह का था, तभी उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद इब्राहिमाबाद गांव निवासी        उसके फूफा ने उसका पालन          पोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed