{"_id":"5edbdd798ebc3e08ed247669","slug":"woman-killed-by-hanging-under-suspicious-circumstances-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर महिला ने दी जान, मां-बाप ने लगाया हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मऊ: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर महिला ने दी जान, मां-बाप ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 06 Jun 2020 11:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले की घोसी कोतवाली के मुस्किया गांव में शनिवार की रात महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया। देर रात कोतवाली पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृत महिला कंचन (23) मुस्किया निवासी विनय की पत्नी थी। विनय अपनी खुद का पिकअप वाहन चलाता है और शनिवार को वह गाड़ी लेकर चला गया था। घर के अन्य सदस्य भी किसी काम से बाहर गए हुए थे। कंचन अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। शाम को जब पति विनय आया तो परिवारवालों ने बताया कि कंचन 3 बजे से कमरा बंदकर अंदर है।
विज्ञापन
जब उसने दरवाजा खुलवाया तो नही खुला। इस पर उसने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में कंचन छत से साड़ी के फंदे से लटकी थी और उतारने पर मृत मिली। सूचना पाकर कंचन के माता-पिता भी आ गए और पुत्री की लाश देखकर रोने लगे।
विज्ञापन
रोते-बिलखते माता-पिता ने बताया कि मेरी पुत्री को मारा गया है। कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि परिवार के लोग आत्महत्या बता रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्थित स्पष्ट होगी। मायके के लोग जिस तरह से तहरीर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी।