फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman hanged herself in suspicious condition in Mau

मऊ में संदिग्ध हालत में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति रहता है गुजरात में 

Fri, 12 Feb 2021 12:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself in suspicious condition in Mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर मोहद्दीपुर गांव में चालीस वर्षीय महिला ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
परिजनों के अनुसार पुष्पा (40)  बीती रात पुष्पा खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। इसके बाद दूसरे दिन आज सुबह काफी देर तक नही जगी। इस पर परिवार के लोग उसे जगाने गए तो उसकी लाश कमरे में छत से लटकी मिली, महिला ने अपनी साड़ी का फंदा बनाया था।
विज्ञापन


महिला की लाश देख परिवार के लोग अवाक थे, साथ ही घर का माहौल भी गमगीन हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना रामपुर थाने की पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रामपुर राजकेशर सिंह ने बताया कि मृत पुष्पा का पति रमेश गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि महिला बच्चों के साथ घर रहती थी। पुष्पा बड़ा बेटा 16 वर्ष का है, जबकि पुत्री आठ वर्ष की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed