फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wife and two thrown daughters by moving car

पत्नी और दो बेटियों को चलती कार से फेंका

Tue, 22 May 2018 11:52 PM IST
mau
mau Updated Tue, 22 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wife and two thrown daughters by moving car
मुहम्मदाबाद गोहना के वलीदपुर में चलती कार से फेंके जाने के बाद अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : mau
मुहम्मदाबाद  गोहना आजमगढ़  मार्ग स्थित चालीसवां  पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार को दोपहर तीन बजे चलती कार  से एक महिला और उसकी  दो बेटियों को फेंककर शराबी पति भाग निकला। सूचना  पर 108 एंबुलेंस  से तीनों घायलों को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में  भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

महिला को घर से बेहरहमी से पिटाई करके कपड़े में लपेटा गया था। दोपहर बाद तीन बजे  चालीसवां गांव के पास एक  कार से कपड़े में लिपटी एक महिला को  फेंकते हुए कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को देखा। कार से पहले महिला और बाद में दो बच्चियों को फेंक कर कुछ लोग तेजी से आजमगढ़ की ओर भाग गए। लोगों ने पास जाकर देखा तो महिला अचेतावस्था में घायल पड़ी थी। पास में उसकी बेटियां भी घायलावस्था में पड़ी थीं।
विज्ञापन


एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना भेजवाया गया। काफी देर तक चले इलाज के बाद महिला को होश आया तो उसने अपना नाम रीमा (30) पत्नी गोरख निवासी फरीदाबाद मुहम्मदाबाद गोहना बताया। उसकी एक बेटी 12 वर्षीय गरिमा एवं  ढाई वर्षीय नव्या भी उसके साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराबी है। शराब के नशे में वह प्राय: उसकी और बेटियों की पिटाई करता है। मंगलवार को भी उसने शराब के नशे में बेटियों सहित उसकी पिटाई की। जिससे बेहोश हो गई। वह कैसे यहां तक पहुंची उसे पता नहीं चल सका।


जानकारी पाकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का  बयान दर्ज किया। इस संबंध में सीओ आलोक जायसवाल का कहना है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है, दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed