{"_id":"3ba0a104ec3ef9216e4633727d8e4d30","slug":"the-accused-was-caught-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोटकर मारा था मासूम को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला घोटकर मारा था मासूम को
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज थाना क्षेत्र के फुलेलपुरा के रहने वाले आठ वर्षीय मासूम जहीर हैदर की हत्या रस्सी से गला घोंट कर की गई थी। यह खुलासा चौथे आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद हुआ।
हत्या में शामिल चौथे आरोपी शमशाद को पुलिस ने कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी चट्टी से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और बाइक पुलिस ने बरामद की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जहीर की हत्या मकान में रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर की गई थी।
पहले आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटा फिर शव के कई टुकड़े कर उसे ठिकाने लगा दिया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि कोपागंज कस्बा के फुलेलपुरा निवासी हुसैन पुत्र सेराज हुसैन के आठ वर्षीय भांजे जहीर हैदर को मुहल्ले के दो आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया।
अपहरण के बाद आरोपियों ने फिरौती मांगने के लिए खतरनाक विडियो भी बनाया था और उसकी हत्या घोसी स्थित रेलवे किनारे ले जाकर की थी। हुसैन से रंगदारी मांगने के बाद देर से जागी पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ शुरू की तो इसमें तीन आरोपियों रियाज, आजाद निवासी फुलेलपुरा, अब्दुल सलाम निवासी हकीमपुरा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
लेकिन चौथा अभियुक्त शमशाद निवासी कादीपुरा को सोमवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी और बाइक को भी बरामद कर लि या। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके सिंह का कहना है कि चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ कर उसे जेल भेजा जाएगा।