फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Suspected woman's death, imposed jam

संदिग्ध हाल में महिला की मौत, लगाया जाम

Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
mau
mau Updated Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Suspected woman's death, imposed jam
महिला की मौत के बाद सरायलखंसी थाने के सामने नेशनल हाईवे जाम करते सूखा पट्टी गांव के लोग। - फोटो : mau
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव निवासी फौजी की पत्नी की शनिवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतका के मायके के लोग उसकी ससुराल पहुंचे। यहां पर मायके पक्ष ने पति और परिवार के सदस्यों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।  केस दर्ज करने में हीलाहवाली पर मायके पक्ष के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिस पर फौजी सहित तीन लोगों के विरूद्घ थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने फौजी के साथ नामजद तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 
  साधना यादव की शादी दो वर्ष पूर्व सरायलखंसी थाने के रणवीरपुर गांव निवासी रमायन यादव से हुई थी। रमायन की पहली पत्नी मरने पर उसने साधना से विवाह किया था। साधना का मायका सरायलखं्सी थाने के सुखापट्टी गांव में था। उसका पहले पति से तलाक हो गया था, रमायन से उसकी दूसरी शादी हुई थी। बताया जाता है रमायन यादव इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। रविवार को उसे ड्युटी पर वापस लौटना था। इस दौरान शनिवार को पति पत्नी ने पूरे दिन बाजार किया। शाम को साधना के मायके में दावत में शामिल हुआ। इसके बाद दोनों रात को घर आकर सोएा।
विज्ञापन


इस बीच रात को संदिग्ध हाल में पत्नी साधना की मौत हो गई। पति के अनुसार साधना ने फांसी लगा लिया। जबकि उसका शव चौकी पर लिटाया गया था। जबकि कमरे में फांसी का फंदा लटका था।  मायके वालों ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर अड़ गई। पुलिस के इस रवैये से नाराज मायके पक्ष के लोगों ने वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर नामजद फौजी रमायन यादव के साथ उसके दो भतीजों जयवंश और सतवंत पुत्रगण राजदेव को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed