फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   soon killer will caught

विनोद के हत्यारे जल्द होंगे अंदर

Fri, 25 Mar 2016 11:53 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 25 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 soon killer will  caught
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के खरिहानी मोड़ पर व्यापारी विनोद सेठ की हत्या के घटनास्थल को देखने के दौरान एसपी से जानकारी लेते आई जोन वाराणसी एसके भगत।
चिरैयाकोट बाजार में बाईक एजेंसी संचालक विनोद सेठ की हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को आईजी वाराणसी जोन एसके भगत जांच के लिए पहुंचे। निरीक्षण के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हेें सांत्वना दी। कहा कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस की कई टीमें उन्हें तलाश कर रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



 घटना के चौथे दिन आईजी जोन वाराणसी एस के भगतडीआईजी उमेशचंद श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना के साथ के साथ घटना की पूरी जानकारी लेने के लिए चिरैयाकोट बाजार पहुंचे।
विज्ञापन



सबसे पहले वह उस घटना स्थल पर गए जहां बदमाशों ने 22 मार्च को विनोद सेठ को बैगनार कार में ही कारबाईन से भुनकर हत्या की थी। आईजी ने पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़ की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने रोडवेज एवं प्राइवेट बसों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया था कि उन्हें नियंत्रित करने के लिए रबर आदि की गोलियां भी चलानी पड़ी।



आईजी पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद विनोद सेठ के घर पहुंचे। यहां विनोद सेठ का परिवार मातम में डूबा हुआ था। आईजी एसके भगत ने उनके पिता शरदचंद सेठ से मिलकर घटना पर दुख जताया। कहा कि वह इस दुख की घड़ी में धैर्य रखें, पुलिस उनके साथ है। बदमाश किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे। उनकी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed