{"_id":"6af752ef4588514d55097569","slug":"woman-jumps-from-betwa-bridge-passersby-save-her-life-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147611-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बेतवा पुल से महिला ने लगाई छलांग, राहगीरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बेतवा पुल से महिला ने लगाई छलांग, राहगीरों ने बचाई जान
विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 23 - महिला को बेतवा नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाते लोग। स्रोत, सोशल मीडिय
- रिश्तेदारों ने बताया, मानसिक रूप से अस्वस्थ है महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मानसिक रूप से बीमार महिला ने शुक्रवार की दोपहर शहर के बेतवा पुल से नदी में छलांग लगी दी। महिला को डूबता देख आसपास मौजूद राहगीरों ने उसे नदी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शहर के कालपी चौराहा निवासी महिला के मामा सुरजीत ने बताया कि बिवांर क्षेत्र के टीहर गांव निवासी प्रियांशी (23) काफी समय से मानसिक रूप से बीमार रहती हैं। जिनका कानपुर के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। बताया कुछ दिनों से वह उनके यहां रह रही थीं।
शुक्रवार की दोपहर पता नहीं कैसे वह बेतवा पुल पहुंच गई पता नहीं चला। उनके नदी में कूदने की सूचना पर व अस्पताल पहुंचे हैं। जहां प्रियांशी बेहोशी की हालत में हैं और उनका इलाज चल रहा है। ज्ञात हो की महिला को डूबता देख कुछ राहगीरों ने उसे पानी से निकालकर पुलिस को सूचना दी थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला का उपचार कराया जा रहा है। हालत में सुधार होने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।